Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

आप की कार्यकारिणी की बैठक में बोले प्रदेश प्रभारी- सभी जिलाध्यक्ष एक महीने में भरें रिक्त पद

आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में त्यागी रोड स्थित स्टारवूड होटल में संपन्न हुई। इसमें उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने निर्देश दिए कि सभी जिलाध्यक्ष एक माह में सारे रिक्त पदों को भरें।

आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में त्यागी रोड स्थित स्टारवूड होटल में संपन्न हुई। इसमें उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने निर्देश दिए कि सभी जिलाध्यक्ष एक माह में सारे रिक्त पदों को भरें। साथ ही उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी एक माह के भीतर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला अध्यक्षों की भी जमकर क्लास भी लगाई। उन्होंने समस्त रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर गंभीरता से बात कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी जिस तरीके से विधानसभा का चुनाव लड़ी उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करते हुए आगामी सभी चुनावों को लड़ेगी। इसकी शुरुआत जिला पंचायत चुनाव हरिद्वार से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन निरंतर बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए भी निर्देश दिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, डी के पाल, बसंत कुमार, रविंद्र आनंद, उमा सिसोदिया , अमित जोशी, दिग्मोहन नेगी, शिशुपाल रावत, आजाद अली, रजिया बेग, राधा सिंह, सुनीता टम्टा बाजवा, नितिन जोशी, मंजू तिवारी, हेमा भंडारी, डिंपल सिंह, विपिन खन्ना, वीरेंद्र सिंह समेत जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।