Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी गौतम बोले- गैरसैण में विकास से होगा पूरे प्रदेश को लाभ

भाजपा राष्ट्रीय महामंन्त्री एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के गैरसैण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा।

भाजपा राष्ट्रीय महामंन्त्री एवं उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। उत्तराखंड के गैरसैण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उसका निश्चित रूप से पर्वतीय भू भाग को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गैरसैण में कमिश्नरी बनने से क्षेत्र के लोगो को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महज घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे पूरा करने में विश्वास भी करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज घोषणाएं करती है और 70 साल में अब तक वह यही करती रही है। उतराखंड में चल रहे विकास कार्यों से जनता खुश है।जब जनता खुश होती है तो कांग्रेस का दुःखी होना स्वाभाविक है।
भाजपा राष्ट्रीय महामंन्त्री गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी सारे मिथक तोड़ देगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी। ये कार्य कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही प्राप्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का भी आह्वान किया।
गौतम ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है, देश का वातावरण बदला है। आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नहीं है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेक कार्य किये है।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।