Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस में अनुशासन को लेकर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव गंभीर

उत्तराखंड कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में अनुशासन को लेकर गंभीरता दिखाई।


उत्तराखंड कांग्रेस के एक शिष्टमंडल ने दिल्ली में पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में अनुशासन को लेकर गंभीरता दिखाई। साथ ही कोरोनाकाल में दूसरों की मदद को तत्पर रहने और आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह से एकजुट होकर लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को ले जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री राजेंद्र शाह, पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा धारी) अजय सिंह और युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप चमोली शामिल थे। कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी से इन नेताओं की विस्तार से राज्य कांग्रेस संगठन और पार्टी की आगामी रणनीति पर लंबी चर्चा की।
करीब 1 घंटे चली इस बैठक में प्रभारी ने राज्य संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। कहा कि पार्टी एक और कोरोना में जनता को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। वहीं दूसरी और चुनावी युद्ध सामने हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही चुनौतियां गंभीर है और जरूरत इस बात की है पूरी पार्टी एकजुट होकर जहा जनता के कल्याण और रक्षा के लिए बढ चढ़कर आगे आए। वहीं पार्टी की नीतियां भी जन जन तक पहुंचे इसके लिए संगठन गंभीरता से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि उन्होंने आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रतिपक्ष की नेता श्रीमती इंदिरा हृदयेश से व्यापक चर्चा की है। उनका विश्वास है पार्टी जब पूरी एकता और अनुशासन से चलेगी तो ना केवल जनता की बेहतर सेवा कर सकेगी, बल्कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी जीत के झंडे गाड़ेगी।
उन्होंने कुछ शरारती तत्वों द्वारा पार्टी के संबंध में दिए गए उल जलूल बयानों को निंदनीय बताया और कहा अनुशासनहीन लोग पार्टी से कब दरवाजे के बाहर निकाल दिया जाए इसके लिए उन्हें तैयार रहना पड़ेगा।
आज पार्टी के चारों शीर्ष नेताओं प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ डॉक्टर इंदिरा हृदयेश दिनभर राज्य कांग्रेस की भावी रणनीति पर लंबी चर्चा की। इस दौरान कोरोना में लोगों की सेवा के लिए और बेहतर इंतजाम किए जाने और पार्टी संगठन की भावी रणनीति बनाए जाने पर व्यापक चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *