Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता, दिवाली बोनस के साथ 31 अक्टूबर को घोषित हो सार्वजनिक अवकाश, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम से किया अनुरोध

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पाण्डे ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, दीपावली बोनस एवं दीपावली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग करते हुए कहा कि इन प्रकरणों पर जल्द कार्यवाही की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम धामी को अवगत कराया कि केन्द्र सरकार ने अपने कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 3 फीसद की वृद्धि करते हुए इसे 50% से बढ़ाकर 53% कर दिया है। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार राज्य सरकार भी केन्द्र की महंगाई भत्ते में वृद्धि करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि महंगाई के संकट से केन्द्र सरकार के कार्मिकों की भांति राज्य सरकार के कार्मिक भी समान रूप से प्रभावित होते हैं। इसी माह के अन्त में दीपावली का महापर्व भी मनाया जाना है। परिषद अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि दीपावली महापर्व से पूर्व दिनांक 25 अक्टूबर 2024 तक राज्य सरकार के कार्मिकों को 3% महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अक्टूबर माह का वेतन एवं राज्य सरकार के ग्रुप B एवं ग्रुप C के कार्मिकों (अराजपत्रित) को दीपावली बोनस का भुगतान करने के लिए सम्बन्धितों को निर्देशित किया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त परिषद की ओर से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि चूंकि इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जानी है, किन्तु उक्त तिथि को सार्वजनिक अवकाश नहीं है। अतः परिषद की ओर से माननीय मुख्यमंत्री से 31 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का भी अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने समस्त प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए सचिव विनय शंकर पांडे को निर्देशित कर दिया है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।