Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के सचिवालय कूच को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का समर्थन, अध्यक्ष और मंत्री ने समस्त शाखाओं को भेजे पत्र

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 15 नवंबर को प्रस्तावित सचिवालय घेराव को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने पूर्ण समर्थन दिया है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने पूर्ण समर्थन दिया है। इसमें अधिक से अधिक कार्मिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए परिषद के अध्यक्ष एवं महामंत्री ने समस्त शाखाओं को पत्र जारी किए हैं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर देश भर में आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के अगले चरण में 15 नवंबर को उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) के आहवान पर एक विशाल रैली का आह्वान किया गया है। इसके माध्यम से राजधानी देहरादून में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। सचिवालय घेराव को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने तैयारी शुरू कर दी है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे और महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने परिषद की समस्त जिला, शाखा इकाइयों के अध्यक्ष और मंत्री को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन की ओर से 01 अक्टूबर 2005 के बाद उत्तराखंड राज्य में नियुक्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड की ओर से पूर्व से ही को समर्थन दिया जाता रहा है। अब 15 नवंबर को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) की ओर से देहरादून में परेड मैदान से सचिवालय तक रैली निकालकर सचिवालय घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें भाग लेने के लिए अध्यक्ष और महामंत्री ने समस्त इकाइयों से बढ़चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।