Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चार अक्टूबर को होंगे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव, प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय विशेष अवकाश स्वीकृत

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव चार अक्टूबर को देहरादून के नगर निगम सभागार में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए शासन के कार्मिक विभाग से प्रतिनिधियों को तीन और चार अक्टूबर दो दिन के विशेष अवकाश की स्वीकृति मिल चुकी है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव चार अक्टूबर को देहरादून के नगर निगम सभागार में होंगे। इसमें भाग लेने के लिए शासन के कार्मिक विभाग से प्रतिनिधियों को तीन और चार अक्टूबर दो दिन के विशेष अवकाश की स्वीकृति मिल चुकी है।
परिषद के प्रांतीय महामंत्री अरूण पाडे ने बताया कि देहरादून में चुनाव के संबंध में जिलाधिकारी देहरादून से उक्त अनुमति प्राप्त कर ली गयी है। इसके अतिरिक्त कार्मिक एंव सतर्कता अनुभाग-2 उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों, मंडलायुक्त, समस्त जिलाधिकारी, समस्त विभागध्यक्ष एंव समस्त कार्यालयाध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिनिधियों को दिनांक 3 एंव 4 अक्टूबर 2021 को दो दिवसीय विशेष अवकाश स्वीकृत किया गया है।
उन्होंने बताया कि परिषद के संविधान के अनुसार परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में प्रत्येक जनपद से पांच नामित प्रतिनिधि, उप शाखा से दो नामित प्रतिनिधि, एवं प्रत्येक घटक संघ से अध्यक्ष और महामंत्री अथवा दो नामित प्रतिनिधि को ही प्रतिभाग करना है। इसलिए कोविड-19 के प्रतिबंधों के दृष्टिगत सीमित उपस्थिति रखने के लिए अधिवेशन के स्थान पर नगर निगम सभागार देहरादून में मात्र चुनाव कराये जाने का निर्णय लिया गया है। परिषद का निर्वाचन परिषद के संविधान में दी गयी निम्नलिखित शर्तों के अधीन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक घटक संघ, जनपद, उपशाखा की ओर से परिषद का वार्षिक सदस्यता शुल्क निर्वाचन से पूर्व परिषद के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष के पास जमा कराना आवश्यक है। अन्यथा मतदान से वंचित किया जा सकता है।
निर्वाचन एंव मतदान की प्रक्रिया परिषद के संविधान के अनुसार निर्वाचन की तिथि को ही सम्पन्न की जायेगी।
निर्वाचन प्रतिभाग के लिए समस्त प्रतिनिधियों को निर्वाचन की तिथि 4 अक्टूबर की पूर्वाहन 11 बजे तक नगर निगम सभागार देहरादून में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *