Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

अपर मुख्य सचिव से मिले राज्य कर्मचारी नेता, मांगों पर मिला ये आश्वासन, इस मांग पर प्रमुख बैंकों के साथ होगी बैठक

उत्तराखंड में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक आनंद बर्धन से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कार्मिक हितों पर दिए गए आश्वासन और प्रमुख प्रकरणों के यथाशीघ्र निस्तारण की मांग की है। फिलहाल एक मांग को लेकर 17 जनवरी को प्रमुख बैंकों के साथ बैठक होगी। साथ ही अन्य मांगों पर भी आश्वासन मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मुलाकात की जानकारी परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त मुलाकात में प्रदेश अध्यक्ष ने अपर मुख्य सचिव से लंबे समय से मांगपत्र के प्रमुख बिन्दुओं वेतन विसंगति समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने, राज्य कर्मचारियों को 10, 16, 26 वर्ष की सेवा पर पूर्व की भांति एसीपी देने के संबंध में यथाशीघ्र बैठक आयोजित करने और समाधान की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने यथाशीघ्र कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्मिकों के सैलरी एकाउंट को कारपोरेट सैलरी एकाउंट में तब्दील किए जाने सम्बन्धी प्रकरण पर भी अपर मुख्य सचिव का ध्यानाकृष्ट किया। उन्हें बताया कि यह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इस पर अपर मुख्य सचिव से इस मामले की समीक्षा किए जाने की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि इस मामले में कोषागार निदेशक की ओर से एमओयू से सम्बन्धित पांच प्रमुख बैंकों एसबीआई, यूनियन बैंक आफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, जिला सहकारी बैंक को पत्र लिखकर समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक का आयोजन17 जनवरी 2025 को होगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।