प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बैठे सीएमओ दफ्तर में धरने पर, डीजी हैल्थ के आश्वासन पर किया धरना समाप्त
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार 22 मई को देहरादून में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने पर वहीं धरने पर बैठ गए।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शनिवार 22 मई को देहरादून में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर उनका घेराव किया। वह स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं होने पर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक के आश्वासन पर एक घंटे के बाद धरना समाप्त किया। धस्माना ने कहा कि राज्य की भाजापा सरकार के ब्लैक फंगस के इलाज की पूरी तैयारी के लाख दावों के बावजूद आज प्रदेश की राजधानी में लोग इंजेक्शन के लिए दर दर भटक रहे हैं। मरीज अस्पतालों में तड़प रहे हैं। वह दवा व इंजेक्शन के अभाव में तड़पते हुए लोगों को नहीं देख सकते हैं। इसलिए सरकार की थोथी घोषणाओं के खिलाफ यहीं पर धरने में बैठ रहे हैं।सीएमओ कक्ष में सीएमओ अनूप डिमरी व डिप्टी सीएमओ कैलाश गुंजियाल का मौजूद थे। वहां मौजूद पत्रकारों से बात करते हुए धस्माना ने कहा कि- मुझे दो दिन से दर्जनों लोगों के फोन ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए आ रहे हैं। मैं सरकार के की ओर से बनाये गए नोडल अधिकारी को और सीएमओ को फोन कर रहा हूँ। कभी फोन नहीं उठता और फोन उठता है तो एक ही जवाब मिलता है कि इंजैक्शन नहीं है।
उन्होंने सवाल किया कि जब सुविधाएं नहीं है, तो सरकार ने एसओपी क्यों जारी की। क्यों कहा कि हमारी पर्याप्त तैयारी है। धस्माना ने कहा कि आज एक मरीज के तीमारदार ने बिलखते हुए उनको फोन किया तो वे स्वयं पहुंचे। यहां जमा तमाम लोग जो पिछले दो तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, उन्होंने मुझसे शिकायत की और अब मैं सीएमओ साहब से और नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ से पूछ रहा हूँ, तो ये कह रहे हैं कि जब सरकार और शाशन देगा तभी हम लोगों को दे पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि हमको नहीं पता कि इंजेक्शन कब आएगा। हमारे पास जो थे वो पहले ही बंट चुके हैं। इसलिए अब मैं यहीं धरने पर बैठ गया हूँ। जब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलेगा में यहीं धरने पर रहूंगा। देहरादून के सीएमओ अनूप डिमरी ने धस्माना को बताया कि हमारे पास दो दिन पहले ही इंजेशन खत्म हो चुके हैं। अब कब आएंगे हमें नहीं पता है।
इस पर धस्माना ने कहा कि तो हम यहीं आपका घेराव करके धरने पर बैठे हैं। इस पर सीएमओ ने जिलाधिकारी, डीजी हैल्थ व शासन में अधिकारियों को फोन से धरने व घेराव की सूचना दी। लगभग एक घंटे बाद डीजी हैल्थ डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने फोन कर धस्माना से वार्ता की। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के इस तरह से ज्यादा मामले आने की किसी को उम्मीद नहीं थी। इसमें लगने वाले जितने इंजेक्शन हमारे पास आये थे, वे सब बंट चुके हैं। तीन सौ इंजैक्शन का आर्डर दिया जा चुका है, जिसके आते ही मरीजों को तत्काल दे दिया जाएगा। उन्होंने धस्माना से धरना समाप्त करने का आग्रह किया।
इस पर सूर्यकांत धस्माना ने उनसे कहा कि इलाज व इंजेक्शन आवंटन में पूरी तरह से पारदर्शिता हो। इसके लिए वे सीएमओ व नोडल अधिकारी को निर्देशित करें। इस पर डीजी ने सीएमओ से कहा कि वे सूची तैयार करें। जिस क्रम में जो मरीज आये उसी क्रम में उसको इंजेक्शन आवंटित हो। इस आश्वासन के बाद धस्माना व उनके साथ धरने पर बैठे युवा कांग्रेस के सोनू हसन, विनीत प्रसाद भट्ट व फारूक राव ने धरना समाप्त किया।




सूर्यकांत धस्माना जी ज्वलंत मुद्दा उठाते हैं, उन्हें कोटि कोटि नमन, जय कांग्रेस