Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम की पत्नी और बेटी ने किया रक्तदान, कांग्रेस नेता राठी ने गरीब बच्चे से खरीदी सारी सब्जी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की धर्मपत्नी अनीता सिंह और बेटी प्रेरणा सिंह ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए रक्तदान किया।

कोरोना महामारी में यदि कोई एक व्यक्ति की भी सेवा कर दे, तो इससे बड़ा पुनीत का काम कुछ और नहीं। हम अपने आसपास के लोगों की तरफ भी ये ध्यान नहीं दे रहे हैं कि उन्हें कुछ दिक्कत तो नहीं है। राजनीतिक पार्टी के लोग भले ही वोट की राजनीति करते आते रहे हैं और कर रहे हैं, यदि वे किसी एक दो का भला कर दें तो इस दौर में उनकी मदद भी किसी पुण्य से कम नहीं है। चाहे वो किसी भी दल का हो। यहां बात हो रही है-कांग्रस की। कोरोनाकाल में कांग्रेसी भी लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस को एक सप्ताह के रक्तदान शिविर के रूप में कांग्रेस मना रही है।
इसके तहत चकराता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की धर्मपत्नी अनीता सिंह और बेटी प्रेरणा सिंह ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए रक्तदान किया। अनीता सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सभी को इस पुण्य कार्य में आगे आना चाहिए। ताकि पीड़ित लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी में उत्तराखंड कांग्रेस के द्वार उपचार के तहत चलाए गए प्रदेशव्यापी रक्तदान शिविर में लोग बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। इन रक्तदान शिविरों में पिछले 3 दिन में 500 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। पूरे प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा चकराता में करीब 93 यूनिट रक्तदान हुआ है। उसके बाद विकास नगर में 72 और हल्द्वानी में 68 यूनिट रक्तदान हुआ है। यह आंकड़े शनिवार दोपहर के हैं। रक्तदान शिविर के अलावा कांग्रेस द्वार द्वार उपचार मुहिम के तहत लोगों को कोरोना किट, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, निःशुल्क भोजन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लोगों से अपील की है कि जन जीवन को बचाने के लिए सभी प्रदेशवासियों का सहयोग और साथ अपेक्षित है। इसलिए सभी कांग्रेस के रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदान अवश्य करें और जन स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए अपना दायित्व निभाएं।


गरीब परिवार की मदद को आगे आए पूर्व दर्जाधारी सुशील राठी
करोना महामारी के चलते उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में करोना कर्फ्यू के तहत सिटी बोर्ड स्कूल के कक्षा 4 में पढ़ने वाले बालक लक्की की सब्जी बेचकर अपने घर का गुजारा करने की कहानी उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जाधारी एवं प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने समाचार पत्रों में पढ़ी तो उनसे रहा नहीं गया। वह चकराता रोड देहरादून पर लक्की की उस सब्जी की दुकान पर जा पहुंचे, जहां पर लकी अपने घर में पिता की बीमारी के कारण और माता को काम न मिलने से परेशान होने की वजह से सब्जी बेच रहा था। वह सड़क किनारे जमीन पर ही सब्जी बेचता मिला। उस दौरान उसकी माता भी साथ थी।


सुशील राठी ने लक्की और उसकी माता से उसके परिवार के विषय में हाल समाचार जाना। साथ ही लक्की की दुकान पर रखी सारी सब्जी खरीद ली। उसके बाद लक्की और लक्की की मां के आग्रह पर लक्की के बीमार पिता की दवाई लाने के लिए भी मदद की।