Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 16, 2026

रसोई गैस संकट के लिए राज्य की भाजपा और केन्द्र सरकार की नीतियां जिम्मेदारः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य के साथ ही पूरे देश में रसोई गैस संकट को लेकर राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान के खिलाफ छेड़े गए युद्द से पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस एलपीजी का संकट पैदा हो गया है। इसके लिए पूरी तरह से केंद्र की मोदी सरकार की अदूरदर्शी नीतियों तथा विफल विदेश नीति को जिम्मेदार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कांग्रेस पर इस मामले में भ्रम फैलाने के आरोप पर पलटवार किया। साथ ही कहा कि पूरे देश और दुनियाभर को पता है कि युद्ध शुरू होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजराइल जाना, इरानी सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामिनी व अन्य इरानी नेताओं की मौत पर भारत की खामोशी और इरान के खिलाफ भारत के मतदान करने से इरान की नाराजगी स्वाभाविक है। इसलिए स्ट्रेट आफ हार्मोस से गैस और पैट्रोल भारत नहीं आ पा रहा है। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को या तो पता नहीं है, या वो जनता को मूर्ख समझ रहे हैं और उल्टा आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि देश में अफरा तफरी का वातावरण बनाने की दोषी भी राज्य की भाजपाई व केन्द्र सरकार है। क्योंकि जब सरकार के अनुसार गैस की कोई कमी नहीं है तो एक झटके में 60 रुपये घरेलू व 115 रुपये कमर्शियल सिलेंडर में सरकार ने क्यूँ बढ़ाए। बढ़ी कीमतों पर सरकार ने गैस नहीं खरीदी और इससे पहले ही दाम पहले ही बढ़ा दिए गए। ये दाम जनता को लूटने के लिए बढ़ाए गए। इसका ज़वाब बीजेपी अध्यक्ष को देना चाहिए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *