Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 8, 2026

राज्य आंदोलनकारियों ने दी चेतावनी, मानसून सत्र का करेंगे इंतजार, इसके बाद आर पार की लड़ाई, धरना स्थगित

राज्य आंदोलनकारियों की बैठक में तय किया गया कि उनकी मुख्य मांगों को लेकर मानसून पत्र तक का इंतजार किया जाएगा। यदि विधानसभा के मानसून सत्र में राज्य आंदोलनकारियों के संबंध में कोई निर्णय नहीं होता तो वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। यह बैठक आज देहरादून में शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शहीद स्मारक पर चल रहा धरना “फिलहाल” स्थगित करने का निर्णय किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि देहरादून में शहीद स्मारक स्थल पर राज्य आंदोलनकारी पांच जून से बेमियादी धरने पर बैठे थे। उनकी मुख्य मांगों में राज्य आंदोलनकारियों को दस फीसद क्षैतिज आरक्षण की बहाली की मांग है। साथ ही वे राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर 10 जुलाई को आंदोलनकारियों ने विभिन्न जनसंगठनों के सहयोग से सीएम आवास कूच किया था। इस दौरान सीएम धामी से आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई और उन्हें हर बार की तरह इस बार भी आश्वासन ही मिला। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज शहीद स्मारक पर संयुक्त राज्य आंदोलनकारी मंच की आपात बैठक में मंच के संयोजक क्रान्ति कुकरेती ने कल हुए मुख्यमंत्री घेराव और ततपश्चात हुई मुख्यमंत्री से वार्ता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी संगठनों ने माना कि वार्ता सकारात्मक हुई। फिर भी पूर्व के कटु अनुभवों के दृष्टिगत इन मांगों के समाधान के प्रति जल्द से सरकार पर विश्वास करना भी मुश्किल है। इसलिए मानसून सत्र तक आंदोलनकारी इंतजार करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आंदोलनकारी मंच के प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती व वरिष्ठ आंदोलनकारी एवम डीएवी महाविधालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र पोखरियाल ने कहा कि यदि मानसून सत्र में राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पारित नहीं हुआ तो अगली बार आंदोलनकारी आर–पार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। मंच के सह संयोजक अम्बुज शर्मा ने कल के घेराव में भागीदारी करने पहुंचे सभी संगठनों का धन्यवाद किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नवनीत गुसाईं, सुरेश कुमार, सतेंद्र भंडारी, नवीन नैथानी, लाखन सिंह चिलवाल, हरि प्रकाश शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, विनोद असवाल, सूर्यकांत शर्मा, प्रभात डंडरियाल आदि उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।