Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन की जाए 15 हजार रुपये प्रति माहः धीरेंद्र प्रताप

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की 22 वी स्थापना दिवस से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन समान किए जाने व‌ ‌इसकी राशि 3100 और 5000 से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति मास किए जाने की मांग की है।

उत्तराखंड चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड राज्य निर्माण की 22 वी स्थापना दिवस से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन समान किए जाने व‌ ‌इसकी राशि 3100 और 5000 से बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति मास किए जाने की मांग की है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में योगदान देने वाले लोगों की संख्या आयु के हिसाब से दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। पिछले 21 वर्षों में राज्य सरकारों ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की पेंशन की राशि 3100 और 5000 से बढ़ाए जाने पर कोई काम नहीं किया। जो कि इस दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ती महंगाई में राज्य आन्दोलनकारियों का एक उपवास और अपमान है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि ना तो राज्य सरकार ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के नाम से एक भी सड़क, एक भी संस्थान, एक भी नगर का नामकरण पिछले करीब 5 साल के भाजपा के राज में नहीं किया गया। ना ही आंदोलनकारियों की 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण को कानूनी जामा दिया गया। जिसकी व्यवस्था कांग्रेस की हरीश रावत के नेतृत्व वाली सरकार ने की थी। उसका सपना पूरा किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी गैरसैंण के सपने को भी भाजापा ने गड्ढे में डाल दिया और जो आंदोलनकारियों की नौकरियां कांग्रेस ने लगाई थी, उनको भी निरस्त किए जाने पर भाजपा कुंभकरण की नींद सोई हुई है। उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को भी 21 वर्ष गुजर जाने के बाद भी सजा ना मिलने पर चिंता जताई। राज्य सरकार से मांग की है कि वह एक नया आयोग गठित कर इस कांड के दोषियों को जल्द सजा दिलाए। उन्होंने इसके लिए स्मार्ट कोर्ट में जाने की मांग भी उठाई।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि 10 नवंबर को राज्य आंदोलनकारी जेपी पांडे की द्वितीय पुण्यतिथि है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि वह जेपी पांडे पर झूठे मुकदमे लगाने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। जो कि पिछले दिनों अपना मुकदमा हार भी गए थे। निकम्मी सरकार ने एक भी पुलिस अधिकारी को अब तक नौकरी से बर्खास्त नहीं किया। उन्होंने कहा स्वर्गीय जेपी पांडे की स्मृति में हरिद्वार में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक हरिद्वार में भागवत किया जाएगा। इसमें राज्य भर के आंदोलनकारी भाग लेंगे। उन्होंने उम्मीद जाहिर की हरिद्वार कि मेयर अनीता शर्मा अपने वायदे के अनुसार जल्द ही हरिद्वार में जेपी पांडे की स्मृति में जेपी पांडे मार्ग का उद्घाटन करेंगी।