Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

राज्य आंदोलनकारियों को हर संबद्ध चिकित्सालय में भी मिले उपचार की व्यवस्था, राज्य आंदोलनकारी ने सीएम के समक्ष रखी ये मांग

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी एवं समाजवेसी मोहन खत्री के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उन्होंने सीएम से अनुरोध किया कि राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय चिकित्सालयों के साथ ही अन्य संबद्ध चिकित्सालयों में भी स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने सीएम धामी को बताया कि चिकित्सा अनुभाग- के शासनादेश संख्या 715/ XXVIII-5-2010-101/2009 दिनांक 21.06. 2010 एवं शासनादेश संख्या 1109/ XXVIII-5-2010-101/2009 दिनांक 03.08. 2010 में आंशिक संशोधन किया जाना जरूरी है। मोहन खत्री ने कहा कि उत्तराखंड शासन की ओर से उपरोक्त शासनादेशों के माध्यम से राजकीय चिकित्सालयों/औषधालयों में रोगियों को बेहतर एवं गुणवत्तापरक चिकित्सकीय सेवायें उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था की गई है। वहीं, इस शासनादेश में राजकीय मेडिकल कालेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों को छोड़ दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के चिह्नित आन्दोलनकारियों को भी उक्त शासनादेशों में शामिल करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यदि उपरोक्त शासनादेशों मे राजकीय मेडिकल कालेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, राजकीय श्रीनगर मेडिकल कॉलेज, राजकीय अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज, राजकीय हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों को भी शामिल कर दिया जाता है, तो इस शासनादेश से लाभान्वित होने वाले मरीजों को अधिक सुविधा होगी। उन्हें किसी भी मेडिकल कॉलेज में स्थानीय स्तर पर ही अपना उपचार कराने में आसानी होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मोहन सिंह खत्री ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि व्यापक जनहित को मद्देनजर रखते हुए उपरोक्त शासनादेशों में आंशिक संशोधन करते हुए सभी राजकीय मेडिकल कालेजों से सम्बद्ध चिकित्सालयों को भी इसमें शामिल किया जाय। प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने आश्वासन दिया है कि वे इस सम्बन्ध में कार्रवाई करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री के साथ ही जगमोहन सिंह नेगी, अशोक वर्मा, प्रदीप कुकरेती, चंद्र किरण राणा, मोहन रावत, मनोज नौटियाल, रविन्द्र सोलंकी, राजीव तलवार, गौरव खंडूरी, पूरन सिंह लिंगवाल, बंटी थापा, ललित जोशी, द्वारिका बिष्ट, सुलोचना भट्ट आदि आन्दोलनकारी शामिल थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।