Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा में सीएम धामी से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र, मिला आश्वासन

आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे तो आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर उनकी आंदोनकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई।

उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर खटीमा शहीद स्थल पर अवतार सिंह बिष्ट और अनिल जोशी पिछले दो दिन से आमरण अनशन पर बैठे हैं। आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा पहुंचे तो आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर उनकी आंदोनकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई।
उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप के मुताबिक खटीमा में बडिया के निकट हेलीपैड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गई। इस दौरान उनसे राज्य आंदोलनकारियों की 6 सूत्री मांगों पर जल्द निर्णय लेने को कहा गया। इस मौके पर समिति के केंद्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जोशी, जानकी गोस्वामी, हरीश जोशी, नरेंद्र सोटियाल सुरेश राही, देवी प्रसाद व्यास, विपिन चंद्र पंत, भुवन चंद्र पांडे और वीरेंद्र बजेठा के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सीएम को दिया गया।
आंदोलनकारियों ने बताया कि दो साथी राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को आश्रित कोटे के तहत सुविधा, एक समान पेंशन पट्टा, 10 फीसद आरक्षण, अभी तक जितने में शासनादेश राज्य आंदोलनकारियों के पक्ष में हुए, उन्हें विधानसभा में लाकर एक्ट बनाने, राज्य आंदोलन के शहीदों को न्याय, छूटे विए वास्तविक राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि वह खटीमा में अपनी विधानसभा क्षेत्र की धरती पर आए हैं। जो आंदोलनकारियों की रणभूमि है। वह इस इरादे के साथ आए हैं कि वह कुछ ना कुछ आंदोलनकारियों के लिए जरूर करेंगे। मुख्यमंत्री के आश्वासन को देखते हुए धीरेंद्र प्रताप ने दोनों अनशनकारियों से फिलहाल अपना अनशन स्थगित किए जाने की अपील की है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।