Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

राज्य आंदोलनकारी स्व. प्रमोद कुमार सिंह की स्मृति में 41 युवाओं ने किया रक्तदान

देहरादून में माइलस्टोन फिलिंग स्टेशन पौधा में राज्य आंदोलनकारी स्व. प्रमोद कुमार सिंह की स्मृति में उनकी 64वीं जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। माइलस्टोन फिलिंग स्टेशन पौधा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 41 युवाओं ने रक्तदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के विशिष्ट आंदोलनकारी स्व. प्रमोद कुमार सिंह ने उत्तराखंड राज्य निर्माण एवं मानवता की सेवा में अपने जीवन पर्यंत कार्य किया है। इसी से प्रेरणा लेकर उनके पुत्र की ओर से यह मानवता का कार्य आज भी किया जा रहा है। इसे भविष्य में भी जारी रखने की सलाह दी गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिविर के संयोजक भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के राज्य कोषाध्यक्ष मोहन खत्री एवं हितेश कुमार सिंह की ओर से ये रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 41 यूनिट ब्लड राजकीय दून चिकित्सालय की टीम की ओर से कलेक्ट किया गया। स्व. प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र हितेश कुमार सिंह और हितेश की पत्नी अपूर्वा मलिक ने भी इस मौके पर रक्तदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस शाखा देहरादून के चेयरमैन डॉ. एम एस अंसारी, स्व. प्रमोद कुमार सिंह की धर्मपत्नी संगीता सिंह, पुत्रवधू अपूर्वा मलिक, महानगर कांग्रेस देहरादून के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, वीरेश थापली, रेड क्रॉस सदस्य काशीफ हुसैन एवं जितेंद्र सिंह बुटोइया, आशीष देसाई, दीवान बिष्ट, केवल पुंडीर, ग्राम प्रधान पौधा सुधीर पंचवान, मुकेश चौहान, महिपाल शाह, संजय थापा, रमेश रमोला आदि ने स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की उत्तराखंड शाखा की ओर से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाया जाता है। स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के साथ-साथ आपदा के समय में बचाव के लिए भी प्रशिक्षण का आयोजन कराया जाता है। साथ ही फर्स्ट एड ट्रेनिंग भी शिविर के माध्यम से करवाई जाती है।