Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

देहरादून में एसएसपी ने सात उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

देहरादून के एसएसपी डॉ. वाई एस रावत ने जिले में सात उप निरीक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए तबादला किया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

देहरादून के एसएसपी डॉ. वाई एस रावत ने जिले में सात उप निरीक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए तबादला किया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
नागरिक पुलिस के तबादलों में उपनिरीक्षक प्रेम सिंह नेगी को कोतवाली नगर से थाना रायवाला, उपनिरीक्षक मोहन सिंह को एसओजी देहरादून से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल देहरादून, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह डोभाल को चौकी प्रभारी अशारोड़ी थाना क्लेमनटाउन से कोतवाली नगर देहरादून, उपनिरीक्षक राकेश चंद्र सिंह को थाना पटेलनगर से चौकी प्रभारी अशारोड़ी थाना क्लेमनटाउन भेजा गया है।
इनके साथ ही उप निरीक्षक जैनेंद्र सिंह राणा को थाना रायवाला से चौकी प्रभारी आराघर डालनवाला, उपनिरीक्षक विवेक भंडारी को चौकीप्रभारी आराघर डालनवाला से चौकी प्रभारी मंडी कोतवाली पटेलनगर, उप निरीक्षक राजेश सिंह असवाल को पुलिस लाइन देहरादून से कोतवाली पटेल नगर भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *