Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

भारी विरोध के चलते एयर फोर्स के विमान से मालदीव भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

श्रीलंका में जारी व्यापक विरोध के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आखिरकार देश छोड़कर भाग खड़े हुए। बुधवार की सुबह राजपक्षे अपनी पत्नी और 2 सुरक्षा गार्ड के साथ श्रीलंका एयर फोर्स के विमान से देश छोड़कर चले गए।

श्रीलंका में जारी व्यापक विरोध के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे आखिरकार देश छोड़कर भाग खड़े हुए। बुधवार की सुबह राजपक्षे अपनी पत्नी और 2 सुरक्षा गार्ड के साथ श्रीलंका एयर फोर्स के विमान से देश छोड़कर चले गए। जानकारी के अनुसार राजपक्षे मालदीव पहुंचे हैं। गोटाबाया राजपक्षे ने देश के आर्थिक संकट से भड़के विरोध प्रदर्शनों के चलते बुधवार को इस्तीफा देने का वादा किया था। ताकि “शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण” हो सके। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को पद पर रहते हुए गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। ऐसा माना जा रहा है कि वो इस्तीफे के बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए देश छोड़कर भागे हैं।
मंगलवार को भी राष्ट्रपति ने देश से बाहर जाने का प्रयास किया था। इस दौरान उनकी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन स्टाफ से खासी बहस हुई थी। इसमें उन्हें बेइज्जती का सामना करना पड़ा था। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि एयरपोर्ट स्टाफ ने आखिरकार उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद वह बुधवार की सुबह एयर फोर्स के विमान से देश छोड़ गए।
गौरतलब है कि राजपक्षे पर देश की अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन करने का आरोप है। इसकी वजह से देश में विदेशी मुद्रा जरूरी कामों के लिए भी खत्म हो गई और देश की 22 मिलियन जनसंख्या को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीलंका अप्रेल में $51बिलियन का विदेशी कर्ज नहीं चुका पाया था और IMF के साथ उसकी बेल आउट पैकेज पर बात चल रही है। वहीं, श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते जनता सड़कों पर है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास अपने कब्जे में ले रखा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।