टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में एसआरएचयू को वैश्विक सम्मान
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट ने वैश्विक स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में विश्वविद्यालय को 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक सहभागिता तथा सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को वैश्विक मान्यता प्रदान करती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
विश्व के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों के बीच बनाई पहचान
टाइम्स हायर एजुकेशन सस्टेनेबिलिटी इंपैक्ट रैंकिंग में विश्वभर के 1600 से अधिक विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया। यह रैंकिंग संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के प्रति विश्वविद्यालयों के योगदान और समाज पर उनके वास्तविक प्रभाव के आधार पर तैयार की जाती है। एसआरएचयू ने विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड में स्थान हासिल किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसआरएचयू का विभिन्न एसडीजी श्रेणियों में भी प्रभावशाली प्रदर्शन
-SDG-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता) में विश्व स्तर पर 89वीं रैंक प्राप्त की।
-SDG-3 (अच्छा स्वास्थ्य एवं कल्याण) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-7 (सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-12 (जिम्मेदार उपभोग एवं उत्पादन) में 101-200 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-17 (लक्ष्यों के लिए साझेदारी) में 201-300 ग्लोबल रैंक बैंड।
-SDG-9 (उद्योग, नवाचार एवं अवसंरचना) में 401-600 ग्लोबल रैंक बैंड प्राप्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्कृष्ट शिक्षा, शोध और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिणाम
विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय न केवल उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, स्वास्थ्य सेवाओं, सामुदायिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पहले भी मिल चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर की मान्यताएं
इससे पहले भी एसआरएचयू को को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) तथा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। विश्वविद्यालय की ए+ ग्रेडिंग इसकी गुणवत्ता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत विकास का प्रमाण है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गांवों और समाज के विकास में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका
अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि एसआरएचयू का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाना भी है। विश्वविद्यालय ग्रामीण स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवा, जनजागरूकता कार्यक्रमों, अनुसंधान एवं नवाचार के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर
टाइम्स हायर एजुकेशन इंपैक्ट रैंकिंग में मिली इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। सभी ने इसे विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति और वैश्विक पहचान की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बेहतर शिक्षा एवं अवसर
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के मुताबिक, हम भविष्य में भी उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मानकों को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम की मेहनत और समर्पण ने यह उपलब्धि संभव बनाई है। हम निरंतर सुधार और समग्र विकास के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अवसर प्रदान करते रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


