Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 4, 2026

एसआरएचयू और एनपैरिस बायो के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेगा रिसर्च और इंडस्ट्री एक्सपोजर

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एनपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी छात्रों को रिसर्च, नवाचार और इंडस्ट्री आधारित सीखने के बेहतर अवसर प्रदान करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एमओयू पर एसआरएचयू की ओर से कुलसचिव कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेवानिवृत्त) और एनपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा को उद्योग की जरूरतों से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग छात्रों को वास्तविक कार्य अनुभव और नई सोच भी प्रदान करते हैं। कहा कि एमओयू विश्वविद्यालय और उद्योग जगत के बीच मजबूत संबंध स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों को रोजगार और रिसर्च के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि एनपैरिस बायो प्राइवेट लिमिटेड स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई और प्रभावी चिकित्सीय तकनीकों पर कार्य करने वाली अग्रणी संस्था है। इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध परियोजनाओं, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों, इंटर्नशिप, स्किल डेवलपमेंट और ज्ञान आदान-प्रदान जैसी गतिविधियों पर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एसआरएचयू के साथ यह साझेदारी भविष्य में कई महत्वपूर्ण नवाचारों का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर डॉ. बिंदु डे, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार वर्मा, डॉ. अमजद हुसैन, डॉ. विकास सिंह जाडौन, डॉ. अवृति बवेजा, डॉ. निक्कू यादव आदि उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *