Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

देहरादून में 22 अगस्त से लगेगी स्पूतनिक-वी वैक्सीन, ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट में सीएम करेंगे शुभारंभ

देहरादून में कल 22 अगस्त को स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो जाएगी। उत्तराखंड में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल इसका श्रीगणेश करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट में इसका शुभारंभ करेंगे।

देहरादून में कल 22 अगस्त को स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो जाएगी। उत्तराखंड में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल इसका श्रीगणेश करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राफिक एरा अस्पताल धूलकोट में इसका शुभारंभ करेंगे। कोरोना के खिलाफ 95 प्रतिशत और कोविड के डेल्टा वैरियंट से बचाव में करीब 83 प्रतिशत तक कामयाब मानी जाने वाली स्पूतनिक-वी वैक्सीन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 अगस्त की सुबह नौ बजे ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज के अस्पताल में स्पूतनिक-वी वैक्सीन का शुभारम्भ करेंगे। राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और औद्योगिक विकास व सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा और विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने बताया कि ग्राफिक अस्पताल में आपातकालीन चिकित्सा के लिए अनेक प्रबंध करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल स्टाफ की तैनाती करने के बाद स्पूतनिक-वी वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जा रही है। स्पूतनिक-वी के लिए निर्धारित तापमान बनाये रखने की व्यवस्था इस तरह की गई है कि वैक्सीन उपलब्ध कराने वाली कम्पनी के मुख्यालय को इंटरनेट के जरिये पल-पल के तापमान की जानकारी मिलती रहेगी।
डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि आम लोगों को कोरोना और इसके डेल्टा वेरियंट से बचाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से ग्राफिक एरा ने उत्तराखंड में यह शुरूआत की है। विकासनगर रोड पर झाजरा और सेलाकुई के मध्य धूलकोट में स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में स्पूतनिक-वी लगवाने के लिए कोविन एप पर रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।