Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

ऋषिकेश में तेज रफ्तार ट्रक ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी संरक्षक त्रिवेंद्र पंवार सहित दो की मौत, एक घायल

उत्तराखंड के ऋषिकेश में रविवार की देर रात नटराज चौक के पास एक तेज रफ्तार सीमेंट से भरे ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

देर रात एक वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी गाड़ियों को ट्रक ने टक्कर मारी। इस वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता भगत राम कोठारी के बेटे का रिसेप्शन था। इस दौरान वेडिंग प्वाइंट के बाहर कई लोग भी मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंवार के साथ ही एम्स लाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 


वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। घायल की पहचान जतिन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पंवार एक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।