Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 28, 2026

पीएम मोदी के 71वें जन्मदिवस पर केदारनाथ और गंगोत्री में विशेष पूजा, सीएम ने वर्चुअली किया प्रतिभाग, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की अरदास

उत्तराखंड में गंगोत्री और केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

आज यानी शुक्रवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर आज से सात अक्टूबर तक जनता के बीच जाकर 20 दिनों का ‘सेवा और समर्पण’ अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मना रही है। आज देश भर में कोरोना टीकाकरण अभियान का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत डेढ़ करोड़ लोगों को कोरोना के टीके लगाए जाने हैं। उत्तराखंड में दो लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं।

उत्तराखंड में गंगोत्री और केदारनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा कराई गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी पौधरोपण किया।

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने रेसकोर्स गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए की अरदास
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह ने आज प्रातः प्रदेश रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ ही देश की उन्नति एवं प्रगति के लिए अरदास अदा की। अरदास के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार द्वारा सिखों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के निर्देशों पर गुरुवाणी का अनुवाद विश्व की कई भाषाओं में हो रहा है। साथ ही तख्त साहिब की 11 दिन की रेल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आरपी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में 84 के दंगों के दोषियों को सजा मिली है। हमने सिख समाज के लिए प्रधानमंत्री की ओर से किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन हेतु रेस कोर्स गुरुद्वारे के प्रमुख ग्रंथी के माध्यम से अरदास की है।
अरदास के अवसर पर गुरुद्वारा रेस कोर्स के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार के अध्यक्ष गुरबख्श सिंह राजन, भाजपा नेता बलजीत सिंह सोनी, संजीव वर्मा, राजीव उनियाल, रणबीर सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, हरभजन सिंह, गुलजार सिंह, मनजीत सिंह, जमनवीर सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, देवेंद्र सिंह बिंद्रा, रोहन चंदेल, गुरप्रीत सिंह चन्नी, अमरजीत सिंह कुकरेजा, जेएस बाली एवं सेवा सिंह मठारू आदि उपस्थित रहे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *