टिहरी लेक फेस्टिवल में होटल, होमस्टे से लेकर वॉटर स्पोर्ट्स में मिलेगी विशेष छूट
उत्तराखंड के टिहरी जनपद में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए आगामी छह से नौ मार्च के बीच टिहरी लेक फेस्टिवल प्रस्तावित है। शासन, प्रशासन और स्थानीय जन सहभागिता और समन्वय के लिए इस आयोजन के लिए प्रयास हो रहे हैं। सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि जहां एक और जिला प्रशासन प्रतिभागियों को हर तरह से सुविधा देने का प्रयास कर रहा है, वहीं स्थानीय होटल, होमस्टे संचालकों से लेकर वाटर स्पोर्ट्स संचालित करने वाले निजी हितधारकों ने भी प्रतिभागियों को शुल्कों में विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
छह से नौ मार्च को आयोजित होने वाला ये आयोजन टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पयर्टन विकास परिषद के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है। इसका नाम Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोजन में देशभर से प्रतिभागी शामिल होंगे। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को इस दौरान होटल, होमस्टे, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विशेष छूट मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के लिए पंजीकरण करवाने वाले प्रतिभागियों को छह से नौ मार्च तक की तिथियों में स्थानीय होटल और होमस्टे के किराए में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में 25 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों ने स्वयं यह पहल की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा
आयोजन के दौरान प्रतिभागी उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान की विशिष्ट परंपरा से भी परिचित होंगे। इसके लिए जहां मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी, वही फैशन शो में भी प्रतिभागी स्थानीय पहनावे और गहनों में सजे नजर आएंगे। सबसे बड़ा आकर्षण 6 मार्च को कोटी कॉलोनी में पांडवाज बैंड और वीर भड़ माधो सिंह भंडारी की जीवनगाथा पर आधारित नाट्य प्रस्तुति की होगी। इसके अलावा विभिन्न तिथियों पर स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जिले के सबसे बड़ा फेस्टिवल
टिहरी की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल के अनुसार टिहरी लेक फेस्टिवल, जनपद का सबसे बड़ा आउटडोर फेस्टिवल है, इसके तहत हम जनपद के अलग – अलग क्षेत्रों में होने वाली ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को शामिल करते हुए, पयर्टकों को जनपद की पयर्टन संभावनाओं से परिचित कराने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों में ट्रैकिंग अभियान आयोजित किए जाने से ग्रामीण पयर्टन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यहां करें पंजीकरण- www.himalayan02.com
हेल्पलाइन नंबर – 8679435767
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


