Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा पापा की फिल्म से कर रही डेब्यू, किया शानदार डांस, देखें वीडियो

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म के सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं और खूब पसंद भी किए जा रहे हैं।

इन दिनों साउथ की फिल्में उत्तर भारत में भी धूम मचा रही है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा द राइज की धूम के बाद अब साउथ की कई पुरानी फिल्मों को हिंदी में डब किया गया है। इन्हें भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। साउथ के सुपर स्टार के साथ अब उनके बच्चे भी फिल्मों में जलवा दिखाने को तैयार हैं। तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म के सॉन्ग रिलीज हो रहे हैं और खूब पसंद भी किए जा रहे हैं। इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें महेश बाबू की बेटी सितारा पापा की आने फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ से डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के सॉन्ग ‘पेनी’ का सॉन्ग रिलीज गो गया है। इसमें सितारा नजर आ रही हैं। वह इस सॉन्ग में डांस करती दिख रही हैं, और स्टार किड की इस मौजूदगी को काफी पसंद किया जा रहा है।
महेश बाबू की बेटी सितारा 9 साल की है. लेकिन वह इस वीडियो में शानदार तरीके से डांस कर रही हैं। ‘सरकारू वारी पाटा’ में महेश बाबू के साथ कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं। इस फिल्म को परशुराम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 12 मई को रिलीज होने जा रही है। महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के जाने-पहचाने एक्टर हैं और उनकी कई फिल्मों के बॉलीवुड में रीमेक भी बन चुके हैं।

सरकारू वारी पाटा के सॉन्ग पेनी में सितारा झूमकर डांस कर रही हैं और उनका अंदाज खूब पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सितारा ने लिखा है कि पेनी लाइव हो चुका है। इसे फिल्माने में बहुत मजा आया। उम्मीद है आप लोगों को यह पसंद आएगा। इससे पहले सितारा ने प्रोमो रिलीज के मौके पर मैसेज पापा के लिए लिखा था कि- उम्मीद करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा।