Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 16, 2026

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना से कुछ राहत, घटे नए संक्रमित, दूसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत, टीकाकरण में जबरदस्त उछाल

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन उछाल के बाद दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों से राहत मिली है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक दिन उछाल के बाद दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमितों से राहत मिली है। गुरुवार 29 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 48 नए संक्रमित मिले। राहत की बात ये है कि इस अवधि में दूसरे दिन भी किसी की मौत नहीं हुई। एक दिन पहले बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब तीन अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7361 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341982 हो गई है। इनमें से 327915 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 51 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 660 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7361 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.89 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 28 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी केस नहीं मिला। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 4 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 555 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 124 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 216 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में बुधवार 28 जुलाई को कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले थे। मंगलवार 27 जुलाई को कोरोना के 43 नए संक्रमित, सोमवार 26 जुलाई को 54 नए संक्रमित, रविवार को 25 जुलाई को 51 नए केस, शनिवार 24 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित, शुक्रवार 23 को कोरोना के 11 नए संक्रमित, गुरुवार 22 जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 56 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की संख्या में आया उछाल
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार 29 जुलाई को 611 केंद्रों में 91097 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 28 जुलाई को 470 केंद्रों में 3382 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 27 जुलाई को 612 केंद्रों में 40946 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 26 जुलाई को 574 केंद्रों में 31930 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार 25 जुलाई को 206 केंद्र में 19721 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 24 जुलाई को 438 केंद्रों में 25729 लोगों को, शुक्रवार 23 जुलाई को 570 केंद्रों में 47795 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।