Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

भारत में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, अब तक कुल 200 केस, 77 मरीज हुए स्वस्थ

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन की वजह से आएगी। इस बीच भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रॉन की वजह से आएगी। इस बीच भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि देशभर में अब तक ओमिक्रॉन के 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ये मामले देश के 12 राज्यों से सामने आए हैं। इन मामलों में अधिकांश केस महाराष्ट्र और दिल्ली से है।
हालांकि, नए वेरिएंट से संक्रमित 77 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इससे अभी तक इसके गंभीर परिणाम सामने नहीं आए हैं, जो फिलहाल राहत की बात है। ओमिक्रॉन को लेकर तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल से ओमिक्रॉन के चलते मामलों में उछाल दिख सकता है। इस बीच, सरकार टीके के असर को जांचने में जुटी है।
भारत में अभी तक ओमिक्रॉन के कुल 200 मामलों में से महाराष्ट्र में 54, दिल्ली में 54, तेलंगाना में 20, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15, गुजरात में 14 केस आए है. वहीं, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश में 1, चंडीगढ़ में 1, तमिलनाडु में 1 और पश्चिम बंगाल में 1 मामला सामने आया है।