Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, कहीं कहीं बूंदाबांदी से गिरा पारा, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय इलाकों की ऊंची चोटियों में बर्फबारी और कहीं कहीं बारिश का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। इससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की थी, लेकिन देहरादून के अधिकांश हिस्सों में तो बादल छाए और फिर उड़ गए। कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी सूचना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

30 नवंबर को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। एक से तीन दिसंबर तक राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। हालांकि, पांच दिन के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 29 नवंबर की सुबह 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री हो सकता है। कहीं कहीं दून में बूंदाबांदी भी हो सकती है। एक से छह दिसंबर तक अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक अलग अलग दिन रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान आठ, नौ, 10, 11 और 12 डिग्री अलग अलग दिन रह सकता है। ऐसे में अब ज्यादा सर्दी रहेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।