Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

उत्तराखंड की चोटियों में हिमपात से पर्वतीय जिलों में बढ़ी ठिठुरन, देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाको में मौसम सुहावना

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। पर्वतीय जिलों में ऊंची चोटियों में अब हिमपात का दौर शुरू होने का असर पर्वतीय इलाकों में पड़ रहा है। पर्वतीय जिलों में ठिठुरन वाली सर्दी होने लगी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 19 अक्टूबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 20 से 25 अक्टूबर तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, देहरादून में कुछ दिनों से आसमान में कहीं कहीं बादल भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में देहरादून में सुबह, शाम और रात को मौसम सुहावना बना है। जिले के कई इलाकों में तो रात को पंखे भी बंद हो चुके हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम में एक डिग्री ऊपर नीचे के तापमान के साथ हल्का परिवर्तन देखने को मिल सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार 19 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। 20 से 26 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 28, 29, 29, 29, 28 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19, 18, 18, 18, 18, 19, 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 21 अक्टूबर तक देहरादून में कहीं कहीं बादलों का डेरा भी रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।