Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, दून सहित कई इलाकों में बारिश से बढ़ी सर्दी, आज इन जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में सोमवार से मौसम ने अचानक करवट बदली और पहाड़ की चोटियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, पर्वतीय जिलों के साथ ही देहरादून में हल्की बारिश हुई। ऐसे में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, छह दिसंबर से लेकर नौ दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
मंगलवार पांच दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। यानि कि रात को बहुत ज्यादा सर्दी बढ़ जाएगी। छह दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री से घटते घटते 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान अलग अलग दिन आठ, नौ, 10 व 11 डिग्री तक रह सकता है। 11 और 12 दिसंबर को देहरादून में बादल रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।