Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

चारधाम सहित गढ़वाल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, मसूरी में बर्फीली फुहार, कुमाऊं सूखा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। 27 दिसंबर की देर रात से मौसम ने करवट बदली और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही चारधाम सहित ऊंची चोटियों में बल्की बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। 27 दिसंबर की देर रात से मौसम ने करवट बदली और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। साथ ही चारधाम सहित ऊंची चोटियों में बल्की बर्फबारी का दौर भी शुरू हो चुका है। ये सिलसिला आज और कल बना रह सकता है। 30 दिसंबर से मौसम सामान्य होगा। कुमाऊं में फिलहाल सूखा है। रामनगर, भीमताल सहित कुछएक इलाकों में रात को हल्की बारिश हुई। अधिकांश इलाकों में आसमान में बादल जरूर हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई।
गत रात करीब 11 बजे से के बाद से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। इसके साथ ही मसूरी, ऋषिकेश, गढ़वाल के जिलों, हरिद्वार में भी हल्की बारिश सोमवार की सुबह तक होती रही। आसमान में बादल छाए हैं। वहीं, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री सहित हेमकुंड साहिब व ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हो रही है। मसूरी में रात करीब डेढ़ बजे बर्फीली फुहार पड़ी। थोड़ी देर पड़ी ये फुहार टिक नहीं पाई। वहीं धोनल्टी में भी एक ईंच बर्फ गिरी, जो सुबह तक बारिश के साथ बह गई।


कुमाऊं में बारिश और बर्फबारी का असर कम रहने की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी। सोमवार की सुबह से कुमाऊं में बादल छाए हैं और लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रुद्रपुर, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा में बादल हैं। वहीं, पिथौरागढ़ और चंपावत में हल्के बादलों के साथ धूप खिली है।


बारिश का सिलसिला शुरू होने से उत्तराखंड में सर्दी भी बढ़ गई है। आज का दिन मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कोल्ड डे घोषित किया है। राज्य मौसम विभाग के राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। गढ़वाल और कुमाऊं के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
उन्होंने बताया कि दो दिन कहीं कहीं हल्की बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। इन दिन दिन हवा चलने से सर्दी बढ़ेगी। साथ ही इन दो दिन कई स्थानों पर तापमान सामन्य से नीचे रहेगा। ऐसे में बुजुर्ग और बच्चों का विशेष ख्याल रखना होगा। साथ ही मैदानी क्षेत्रों उधमसिंह नगर, हरिद्वार में कोहना छाएगा। 30 दिसंबर से मौसम सामान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *