Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

बर्फबारी का आनंद उठाना है तो उत्तराखंड चले आइए, रविवार को हो सकती है बर्फबारी

उत्तराखंड में फिलहाल दिसंबर माह सूखा चला गया। पिछले सप्ताह एक बार बारिश और बर्फबारी का माहौल जरूर बना था, लेकिन बादलों को हवा उड़ा ले गई। अब दिन में मौसम सामान्य है। सुबह और रात कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो मौसम में बदलाव होने जा रहा है। रविवार से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम सा ऐसा मिजाज दो दिन तक रहेगा। ऐसे में पर्यटकों के लिए भी शुभ समाचार है। उन्हें बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो उत्तराखंड चले आइए। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो वे रविवार को मसूरी व चकराता, पिथौरागढ़, औली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं।
उत्तराखंड में मौसम भले ही सामान्य हो, लेकिन सुबह और शाम बेहद सर्द है। विशेषकर कुमाऊं के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में पारा रसातल में पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले ही हवा की दिशा बदल गई है। दक्षिण-पश्चिमी हवा उत्तरी-पूर्वी दिशा में बहने लगी है। इससे तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

तराई-भाबर से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान तेजी से गिरने लगा है। शुक्रवार को हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। अल्मोड़ा का तापमान शून्य से नीचे रहा। पिथौरागढ़ में पहली बार तापमान एक डिग्री से नीचे पहुंच गया था। तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर बढ़ गई है। आने वाले तीन दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी शुरू होने लगेगी। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत जिले में आंशिक बादल छाने की संभावना है। रविवार से पश्चिमी विक्षोभ अधिक मजबूत रहेगा। रविवार व सोमवार को गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। रविवार को 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है तो अगले दिन मौसम ठंडा होने बाद 2200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात देखने को मिल सकता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।