Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

उत्तराखंड की चोटियों में हिमपात का दौर जारी, देहरादून सहित कई इलाकों में हुई बारिश, 14 जनवरी से बढ़ेगी सर्दी

उत्तराखंड में पिछले दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। वहीं, देहरादून सहित कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। आज भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। कल से सर्दी बढ़ने की संभावना है। साथ ही कुछ दिनों तक बारिश के आसार कम रहेंगे और मौसम साफ रहने का भी अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
शुक्रवार को उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, देहरादून के कई इलाकों में सुबह से धूप निकलने से सर्दी से राहत है। आज भी देहरादून में कहीं कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। नैनीताल, लोहाघाट, भवाली, देहरादून के विकासनगर में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। केदारनाथ धाम के साथ ही अन्य ऊंची चोटियों में बर्फबारी की सूचना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 13 जनवरी को राज्य के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
14 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच 14 और 15 जनवरी को उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी रहेगा। ऐसे में इन दोनों जिलों में शीत दिवस की स्थिति का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वाहनों को चलाने के दौरान इन इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही 14 जनवरी से सर्दी बढ़ने लगेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
शुक्रवार 13 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 14 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 16 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तक रहने की संभावना है। कल 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान घटकर सात डिग्री हो सकता है। 15 जनवरी को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री हो सकता है। 16 और 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक रह सकता है। 18 से 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 14 डिग्री से लेकर 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री तक रहेगा। इस बीच आज देहरादून में कुछ स्थानों पर बादल रहेंगे। इसके बाद 18 से 20 जनवरी तक भी देहरादून में बादल रहने की संभावना है।