Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी, इन जिलों में आज हो सकती है बारिश, जानिए दून का तापमान

उत्तराखंड में इन दिनों ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी से तापमान लुढ़क रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान सटीक साबित नहीं हो रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 30 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। एक दिसंबर को पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिले में ही बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति गुरुवार 30 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। एक दिसंबर से लेकर सात दिसंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान किसी दिन सात, किसी दिन नौ, 10 व 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 30 नवंबर, चार दिसंबर और सात दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल भी रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।