Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

देखें वीडियोः केदारनाथ में हो रही बर्फबारी, अंधेरे में डूबा गंगोत्री

उत्तराखंड में जहां मौसम साफ है, वहीं केदारनाथ धाम में सुबह से बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश में सर्दी और सर्दी बढ़ जाएगी। साथ ही उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पाला भी गिरेगा। गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी की सूचना है। गंगोत्री धीम में बिजली व्यवस्था ध्वस्त होने से पूरा धाम रात को अंधेरे में डूब गया।
करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। इससे यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों ने भी बर्फबारी का आनंद उठाया। केदारनाथ का तापमान भी गिरता जा रहा है। इससे सर्दी कुछ ज्यादा ही हो रही है।


इन दिनों उत्तराखंड का मौसम साफ है। अक्टूबर माह में तो मानो बादल ही गायब हो गए। अभी तक अक्टूबर माह में एक दिन भी बारिश नहीं हुई। वहीं, सुबह और शाम को सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में पिछले दो दिन से तापमान में दो डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्र में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्र में पाला गिरने की भी संभावना है। दो दिन के भीतर और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

उधर गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। बिजली की लाइनें खराब होने के कारण गंगोत्री धाम अंंधेरे में डूब गया। इस पर दुकानदारों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed