दून पुलिस ने चलाया आपरेशन सत्य, स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
उत्तराखंड के देहरादून में पुलिस नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ आपरेशन सत्य चला रही है। इसके तहत सहसपुर पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक मूल रूप से हरिद्वार जिले का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक देहरादून में स्मैक तस्कर स्कूल, कॉलेज, हास्टल के आसपास छात्रों को नशे की लत लगाते हैं। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों को भी मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं। इसके खिलाफ पुलिस ने आपरेशन सत्य अभियान चलाया हुआ है।
सहसपुर पुलिस थाने की सभावालाच चौकी पुलिस माजरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान संजू (35 वर्ष) पुत्र सतपाल निवासी सिकरोड़ा नियर खेड़ा थाना भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






