Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 22, 2026

टिहरी जिले में सड़क पर पलटा छोटा हाथी वाहन, 13 स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ कुल 14 घायल

टिहरी गढ़वाल में नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में एक छोटा हाथी के सड़क पर पलटने से 13 स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक भी शामिल हैं।


टिहरी गढ़वाल में नरेंद्रनगर ब्लॉक के दोगी पट्टी क्षेत्र में एक छोटा हाथी के सड़क पर पलटने से 13 स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही कुल 14 लोग घायल हो गए। घायलों में चालक भी शामिल हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र और छात्राएं इस वाहन में लिफ्ट लेकर घर जा रहे थे। हादसा बांसकाटल संपर्क मार्ग पर हुआ। घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक उद्यान विभाग का छोटा हाथी वाहन यूके 07सीबी- 8121 गूलर की तरफ जा रहा था। ट्रक कोटर से वापस लौट रहा था कि इस बीच इंटरमीडिएट कॉलेज घेराधार के स्कूली बच्चों की छुट्टी भी हो गई। क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए यह कॉलेज काफी दूर पड़ता है। लिहाजा बच्चे लिफ्ट मांग कर ट्रक में सवार हो गए। ट्रक में टिपरी, बाँसकाटल, भैरगीड, गांव के बच्चे सवार थे। बेहद उबड़-खाबड़ रोड पर चल रहा यह ट्रक अचानक टिपरी और बाँसकाटल के बीच एक गधेरे में पलट गया। घटना सोमवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे के आसपास की है।

हादसे में मोनिका पुत्री प्यारेलाल, रिंकी पुंडीर पुत्री गजे सिंह, अंजली पुंडीर पुत्री भगवान सिंह, अनीष पुंडीर पुत्र मकान सिंह सभी निवासी भैरगिड, रेशमा कैंतुरा पुत्री दीवान सिंह, मनीषा कैंतुरा पुत्री किशन सिंह, सचिन पुत्र दीवान सिंह, गणेश पुत्र नरेंद्र सिंह, पार्वती पुत्री राजेंद्र सिंह, राधिका पुत्री जगमोहन सिंह, शीतल पुत्री रमेश सिंह, सुभाष पुत्र गजे सिंह कैंतुरा, अंजलि कैंतुरा पुत्री मोर सिंह सभी निवासी बांस काटल घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन चालक विजय शर्मा निवासी नयागांव देहरादून भी घायल हुआ है। घायल बच्चों को 108 सेवा व निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। अत्यधिक घायल बच्चों को ऋषिकेश अस्पताल और मामूली चोटिल बच्चों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजैगांव में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।