Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में धीमी पड़ी बारिश, बादल बरसने का सिलसिला रहेगा जारी, तापमान रहेगा स्थिर

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे लोगों ने भी राहत महसूस की। हालांकि, बारिश का सिलसिला अभी प्रदेश में जारी रहेगा। आगामी एक सप्ताह तक तो राज्य में कहीं कहीं बारिश का दौर रहेगा।

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इससे लोगों ने भी राहत महसूस की। हालांकि, बारिश का सिलसिला अभी प्रदेश में जारी रहेगा। आगामी एक सप्ताह तक तो राज्य में कहीं कहीं बारिश का दौर रहेगा। वहीं, तापमान में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और लगभग एक सप्ताह तक तापमान भी स्थिर रहेगा। वहीं, पर्वतीय जिलों में सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। साथ ही सड़कों से मलबा हटाकर मार्ग को खोलने का भी क्रम जारी है।
आज के मौसम का हाल
सोमवार 11 जुलाई की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिली हुई है। इससे उमस भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भी देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
12 जुलाई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश की संभावना है। पर्वतीय जिलों के कुछ स्थानों पर तथा राज्य के मैदानी इलाकों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 15 जुलाई तक मौसम इसी तरह का रहेगा। इस बीच 13 जुलाई को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून में सोमवार 11 जुलाई के तापमान की बात करें तो सुबह करीब 11 बजे तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह तक यानि की 18 जून तक भी तापमान करीब इसी तरह का रहेगा। बीच बीच के दिनों में इसके एक से दो डिग्री ज्यादा या कम होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *