Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

नए साल में रसोई गैस के कमर्शियल सिलेंडरों के दामों में मामूली कटौती, घरेलू गैस की कीमतों में बदलाव नहीं

नए साल 2024 में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 1.50 रुपये 4.50 रुपये तक की कटौती की गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया है। हालांकि, घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 22 दिसंबर 2023 को भी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अंदाजा लगाया जा रहा था कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रसोई गैस के घरेलू सिलेंडरों की कीमतों को कम किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। एक जनवरी 2024 को भी बेहद मामूली कीमतों में बदलाव किया गया है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1.50 रुपये घटाई गई है। कीमतों में कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1755.50 रुपये हो गई है। इससे पहले दिल्ली में यह 1757 रुपये में मिल रहा था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महानगरों की स्थिति
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में 50 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। यहां इसकी कीमत 1869 रुपये हो गई है। मुंबई में 19 किलो वाला सिलेंडर 1710 रुपये से 1708.50 रुपये हो गया है। वहीं, चेन्नई में एलपीजी की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये हो गई है। आप अपने शहर में कमर्शियल एलपीजी की कीमतें IOCL की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।