Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़त, मौत से राहत, उत्तराखंड में घटने लगे हैं एक्टिव केस

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमण में हल्की बढ़त दर्ज की गई। साथ ही दैनिक मौत से राहत है। उत्तराखंड में एक्टिव केस की संख्या घट रही है। बुधवार 27 मार्च की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71 नए संक्रमित मिले। इस दौरान किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई। इससे पहले मंगलवार 26 मार्च को 57 नए संक्रमित मिले थे और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 533540 पर स्थिर है। 24 घंटे के भीतर 124 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा अब 44499510 हो गया है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 843 है। मंगलवार को देशभर में 9502 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 220,68,82,977 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में नहीं मिला नया संक्रमित
उत्तराखंड में मंगलवार 26 मार्च को भी कोरोना का नया संक्रमित नहीं मिला। साथ ही पांच मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। ऐसे में राज्य में एक्टिव केस की संख्या 22 से घटकर 17 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7774 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।