उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, एक की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या मे मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, एक दिन राहत के बाद फिर एक मरीज की मौत हुई। बुधवार दो मार्च की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 65 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार एक मार्च को 47 नए संक्रमित मिले थे और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 685 केंद्रों में 9319 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ये संख्या काफी कम है।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.03.02 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7684 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 91462 हो गई है। इनमें से 87145 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 130 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 859 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7684 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 266 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.28 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.28 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



