Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, ओमिक्रॉन के मिले तीन संक्रमित, रुद्रप्रयाग जिला भी हुआ कोरोनामुक्त

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही राहत की बात ये है कि दूसरे दिन भी किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। रुद्रप्रयाग जिला भी कोरोनामुक्त हो गया है। वहीं, बागेश्वर जिला पहले से कोरोनामुक्त है। चिंताजनक बात ये है कि ओमिक्रॉन के उत्तराखंड में तीन नए केस मिलने से हड़कंप मच गया है। अब प्रदेश में ओमिक्रॉन के संक्रमितों की संख्या चार हो गई है।
सोमवार 27 दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 20 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 26 दिसंबर को 13 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1100 केंद्रों में 51845 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.27 Health Bulletin
अब तक कुल 7416 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344799 हो गई है। इनमें से 330973 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 35 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 213 है। अब तक प्रदेश में कुल 7416 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 95.99 है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
बढ़ने लगे ओमिक्रॉन के मामले, कुल संख्या हुई चार
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले उत्तराखंड में बढ़ने लगे हैं। सोमवार को तीन और मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इनमें दो मामले देहरादून और एक हरिद्वार जिले में आया है। राज्य में अब तक चार मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि हो चुकी है। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित कर होम आइसोलेशन, क्वारंटाइन, कंटेनमेंट जैसी गतिविधियों को प्रभावी तौर पर अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने बताया कि यमन से रुड़की आए 28 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। पाजिटिव मरीज को आइसोलेट कर आवश्यक कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा देहरादून के राजपुर रोड निवासी बुजुर्ग दंपती (74 वर्षीय पुरुष व 65 वर्षीय महिला) भी ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। वह दिल्ली में दुबई से लौटे ओमिक्रोन संक्रमित स्वजन के संपर्क में आए थे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि बीती 11 दिसंबर को लंदन से देहरादून आयी पहली अंतरराष्ट्रीय 34 वर्षीय महिला यात्री की कोविड रिपोर्ट ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए निगेटिव आई है। यानि वह अब स्वस्थ हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *