Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, तीसरे दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राहत ये है कि लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। फिलहाल उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। राहत ये है कि लगातार तीसरे दिन किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। फिलहाल उत्तरकाशी जिला कोरोनामुक्त है। मंगलवार सात दिसंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 21 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार छह दिसंबर को 11 नए संक्रमित मिले थे। साथ ही कंटेनमेंट जोन की संख्या पांच है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1177 केंद्रों में 77981 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.12.07 Health Bulletin
अब तक कुल 7411 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344385 हो गई है। इनमें से 330611 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 189 है। अब तक प्रदेश में कुल 7411 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.00 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।