Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 26, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, 11वें दिन भी नहीं हुई मौत, बंपर टीकाकरण

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिन कोरोना के संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में दैनिक संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिन कोरोना के संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार सात अगस्त की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए केस मिले। इस अवधि में किसी की मौत नहीं हुई। इससे एक दिन पहले शुक्रवार छह अगस्त को कोरोना के 29 संक्रमित मिले थे। ये लगातार 11वां दिन है, जब किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई। वहीं शनिवार को प्रदेश में बंपर टीकाकरण किया गया। पौने दो लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 10 अगस्त की सुबह छह बजे तक है।

अब तक कुल 7367 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342374 हो गई है। इनमें से 328476 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 59 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 492 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7367 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.94 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। सात अगस्त को ब्लैक फंगस के चार केस मिले। किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, दो मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 568 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 126 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 246 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में शुक्रवार छह अगस्त को कोरोना के 29 संक्रमित मिले थे। गुरुवार पांच अगस्त को कोरोना के 24 नए संक्रमित, बुधवार चार अगस्त को कोरोना के 37 नए संक्रमित, मंगलवार तीन अगस्त को 48 नए संक्रमित, सोमवार दो अगस्त को 37 नए संक्रमित, रविवार एक अगस्त को कोरोना के 22 नए संक्रमित, शनिवार 31 जुलाई को 38 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण में बंपर उछाल
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार सात अगस्त को 1082 केंद्रों में 175244 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शुक्रवार छह अगस्त को 553 केंद्रों में 47331 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार पांच अगस्त को 722 केंद्र में 100281 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार चार अगस्त को 655 केंद्र में 103511 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार तीन अगस्त को 643 केंद्रों में 77089 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार दो अगस्त को 728 केंद्रों में 86476 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। रविवार एक अगस्त को 520 केंद्रों में 95874 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 31 जुलाई को 699 केंद्रों में 81375 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।