भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, उत्तराखंड में मामूली राहत
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। नए संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं, उत्तराखंड में राहत है। गुरुवार 25 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10725 नए संक्रमित मिले। इस दौरान 36 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से अब तक 527488 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13084 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43757385 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 94047 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 2350665 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2108234347 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 24 अगस्त को कोरोना के 10649 नए संक्रमित और 36 लोगों की मौत, मंगलवार 23 अगस्त को कोरोना के 8586 नए संक्रमित मिले और 48 मरीजों की मौत, सोमवार 22 अगस्त को कोरोना के 9531 नए संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत, रविवार 21 अगस्त को कोरोना के 11539 नए संक्रमित और 43 लोगों की मौत, शनिवार 20 अगस्त को कोरोना के 13272 नए संक्रमित और 36 मरीजों की मौत, शुक्रवार 19 अगस्त को कोरोना के 15754 नए मामले और 47 मरीजों की मौत, गुरुवार 18 अगस्त को कोरोना के 12608 नए केस और 72 लोगों की मौत, बुधवार 17 अगस्त को कोरोना के 9062 नए केस और 36 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में एक दिन बाद फिर हुई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एक दिन बाद फिर से एक मरीज की कोरोना से मौत हुई। बुधवार 24 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 156 नए संक्रमित मिले और एक मरीज की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार 23 अगस्त को 166 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 823 केंद्र में 23004 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.24 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7736 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 102581 हो गई है। इनमें से 97658 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 132 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 907 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7736 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 318 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.20 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



