भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी, उत्तराखंड में कम हुए नए केस
भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं, उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी दो मरीजों की कोरोना से जान चली गई। गुरुवार 11 अगस्त की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16299 नए केस सामने आए। इस दौरान 53 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 526879 हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19431 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 43555041 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 125076 है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 2575389 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2072946593 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में बुधवार 10 अगस्त को कोरोना के 16047 नए केस और 54 लोगों की मौत, मंगलवार नौ अगस्त को कोरोना के 12751 नए संक्रमित और 41 मरीजों की मौत, सोमवार आठ अगस्त को कोरोना के 16167 नए संक्रमित और 41 मरीजों की मौत, रविवार सात अगस्त को कोरोना के 18738 नए केस और 40 मरीजों की मौत, शनिवार छह अगस्त को कोरोना के 19406 नए केस और 49 लोगों की मौत, शुक्रवार पांच अगस्त को कोरोना के 20551 नए संक्रमित और 70 मरीजों की मौत, गुरुवार चार अगस्त को कोरोना के 19893 नए संक्रमित और 53 मरीजों की मौत हुई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन दो मरीजों की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, चिंताजनक बात ये है कि कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार 10 अगस्त की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 221 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो मरीजों की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार नौ अगस्त को 239 नए संक्रमित मिले थे और दो मरीज की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 815 केंद्र में 24562 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी है)-2022.08.10 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7723 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 100478 हो गई है। इनमें से 95112 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 363 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 1485 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7723 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 305 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 94.66 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



