Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली बढ़त, उत्तराखंड में नए संक्रमण से मामूली राहत

भारत में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली बढ़त दर्ज की गई। उत्तराखंड में राहत है। बुधवार आठ फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 96 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत दर्ज की गई। अब तक देश में कोरोना से कुल 530746 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 86 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 44151108 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 1785 है। मंगलवार को देशभर में 127274 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। अब तक कुल 2206058032 वैक्सीनेशन हो चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में मंगलवार सात फरवरी को कोरोना के 89 नए संक्रमित और मौत शून्य, सोमवार छह फरवरी को कोरोना के 91 नए संक्रमित और शून्य मौत, रविवार पांच फरवरी को कोरोना के 113 नए संक्रमित और शून्य मौत, शनिवार चार फरवरी को कोरोना के 124 नए मरीज और चार मौत, शुक्रवार तीन फरवरी को कोरोना के 99 नए संक्रमित और शून्य मौत, गुरुवार दो फरवरी को कोरोना के 128 नए संक्रमित और एक मौत, बुधवार एक फरवरी को कोरोना के 111 नए संक्रमित और मौत शून्य मौत दर्ज की गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में बढ़ने लगे हैं एक्टिव केस
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। राहत की बात ये है कि 33वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। मंगलवार सात फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सात नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार छह फरवरी को 11 नए संक्रमित मिले थे। यदि टीकारण की बात की जाए तो मंगलवार को 368 केंद्रों में 8096 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें, (खबर आगे भी जारी)-2023.02.07 Health Bulletin-1

कोरोना से अब तक 7753 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 104681 है। इनमें से 100519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान एक भी मरीज स्वस्थ नहीं हुआ। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या 15 से बढ़कर 22 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7753 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 335 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। मौत की दर 0.32 फीसद है। रिकवरी दर 96.02 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।