उत्तराखंड में कोरोना के नए केस में मामूली वृद्धि, 12वे दिन भी नहीं हुई कोई मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में एक बार फिर से मामूली वृद्ध हुई है। राहत की बात ये है कि 12वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। 13 जिलों में से 10 जिले में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। गुरुवार 14 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले बुधवार 13 अप्रैल को चार नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो गुरुवार को 534 केंद्रों में 3307 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.04.14 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7692 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92224 हो गई है। इनमें से 88682 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 53 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7692 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 274 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.16 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



