Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

भारत में कोरोना के नए केस में मामूली वृद्धि, उत्तराखंड में राहत

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए केस में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी राहत है।

भारत में कोरोना के नए केस में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए केस में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। उत्तराखंड में भी राहत है। शनिवार 14 मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 2,858 नए मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान 11 नई मौत दर्ज की गई हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 18,096 है। पिछले 24 घंटों में कुल 3,355 लोग ठीक हुए हैं। अब कोरोना के स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 42576815 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से कुल 524201 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत कल 1504734 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 1911590370 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार 13 मई को कोरोनावायरस के कुल 2841 नए केस और नौ लोगों की मौत, गुरुवार 12 मई को कोरोना के 2827 नए केस और 24 की मौत, बुधवार 11 मई को 2,897 नए कोविड-19 के केस और 54 मरीजों की मौत, मंगलवार 10 मई को 2,288 नए कोविड-19 केस और 10 लोगों की मौत, सोमवार नौ मई को कोरोना वायरस के 3,207 नए केस और 29 लोगों की मौत, रविवार आठ मई को कोरोना के 3,451 नए केस और 40 लोगों की मौत, शनिवार सात मई को 3,805 नए कोविड-19 मामले और 22 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नए संक्रमितों की संख्या के बराबर मरीज हुए स्वस्थ
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों के संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। राहत की बात ये है कि 22वें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। शुक्रवार 13 मई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले गुरुवार 12 मई को 11 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1037 केंद्रों में 20217 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.05.13 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92587 हो गई है। इनमें से 88980 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 88 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।