देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में मामूली कमी, उत्तराखंड में भी कम मिले नए संक्रमित
देश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। यही स्थिति उत्तराखंड राज्य की भी है। रविवार एक मई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3324 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 40 लोगों की मौत हुई और 2,876 लोग स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,25,36,253 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 4,30,79,188 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 19,092 हैं। अब तक कोरोना से कुल 5,23,843 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक कुल 1,89,17,69,346 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शनिवार 30 अप्रैल को कोविड-19 के 3,688 नए केस और 50 लोगों की मौत, शुक्रवार 29 को कोरोनावायरस के कुल 3377 नए मामले और 60 लोगों की मौत, गुरुवार 28 अप्रैल को कोरोना वायरस के कुल 3303 नए केस और 39 लोगों मौत, बुधवार 27 अप्रैल को कोरोना के 2927 नए केस और 32 लोगों की मौत हुई। मंगलवार 26 अप्रैल को कोरोना के 2,483 नए मामले और 1399 मौत, सोमवार 25 अप्रैल को कोरोना के 2,541 नए मामले और 30 लोगों की मौत, रविवार 24 अप्रैल को कोरोना के 2,593 नए मामले और 44 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में नए संक्रमित और रिकवरी भी बराबर
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर नए संक्रमितों की संख्या में कमी दर्ज की गई। वहीं, राहत की बात ये है कि नवें दिन भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई। साथ ही नए संक्रमितों के बराबर ही मरीज स्वस्थ हुए। शनिवार 30 अप्रैल की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आठ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले शुक्रवार 29 अप्रैल को 21 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 938 केंद्रों में 21335 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.04.30 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7693 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 92394 हो गई है। इनमें से 88793 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 8 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 89 से बढ़कर 102 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7693 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 275 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 96.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



