Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में मामूली कमी, सात की मौत, एक्टिव केस 28 हजार के पार

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों में मामूली कमी दर्ज की गई। वहीं, मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। शनिवार 22 जनवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 4759 नए केस दर्ज किए गए। इस अवधि में सात लोगों की कोरोना से जान चली गई। इस दिन पहले शुक्रवार 21 जनवरी को कोरोना के 4964 नए संक्रमित मिले थे और आठ लोगों की मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शनिवार को 1032 केंद्रों में 33337 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.01.22 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7475 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 396674 हो गई है। इनमें से 352076 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2712 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 28907 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7475 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 1.88 फीसद है। रिकवरी रेट 88.76 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।